जेडी न्यूज़ विज़न….
गाजीपुर : : रविवार को सावन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन की ओर से कांवड़ियों के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । सावन माह में पूरे देश में बोल बम के जयकारे गूंज रहें हैं हर जगह भक्ति का मौहाल है शिव भक्त जल अभिषेक के लिए लंबी यात्राएं कर दर्शन को आ रहे हैं बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा चल रही है इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की श्रद्धाभाव से सेवा करते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया । कार्यक्रम में #गाजीपुर जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह जिला महासचिव संदीप अग्रहरि सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision