Jd news Vision….
सन्तोष कुमार गुप्ता….
पुराने पावर हाउस पर लगे शिविर में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी कनेक्शन से किए गए अपडेट….
कौड़ीराम/ गोरखपुर : : बिजली विभाग की ओर से मंगलवार को गोला रोड स्थित पुराने पावर हाउस पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही उपभोक्ताओं को विभागीय सेवाओं की जानकारी दी।
कौड़ीराम के अवर अभियंता अजय कन्नौजिया ने बताया कि कैंप के दौरान बिजली बिल में सुधार से संबंधित 35 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी बिजली कनेक्शन में अपडेट किए गए।
कैंप में उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मण मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक शैलेन्द्र चौधरी समेत अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर विभागीय कैंप अथवा संबंधित कार्यालय से संपर्क करने को कहा।
Jd News Vision