अन्नपूर्णा नगर में गणपति महोत्सव की तैयारियां शुरू

Jdnews Vision..

(राघवेंद्र मिश्रा)
…प्रबंध संपादक…

विशाखापट्टनम: : श्रीहरिपुरम स्थित अन्नपूर्णा नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गणपति महोत्सव-2026 को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव को लेकर एक प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अनुसार 13 सितंबर 2026 को बैंड के साथ गणपति आगमन एवं स्वागत रैली निकाली जाएगी। वहीं 14 सितंबर को विधिवत गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

महोत्सव के पांचवें दिन 18 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन के अवसर पर डीजे के साथ भव्य विसर्जन रैली आयोजित करने की योजना है। महोत्सव के सभी पांच दिनों में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था किए जाने का भी प्रस्ताव है।

इसके अलावा दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है।

गणेश महोत्सव समिति के अविनाश चौधरी ने बताया कि फिलहाल यह कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा है। विस्तृत एवं अंतिम कार्यक्रम सूची तथा गतिविधियों का पूरा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में स्वयंसेवकों के रूप में आगे आने, आयोजन की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने सुझाव एवं आवश्यक चिंताएं समिति के समक्ष रखने का आह्वान किया।

 

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *