Jdnews Vision…
आप ही हैं धनवान वरिष्ठजी,
परिवार को प्रेम से सजाया,
मनभर खाये पकवान।
आप ही हैं धनवान वरिष्ठजी, बाक़ी सब कंगाल॥
जी ली जवानी अब सर पे चॉंदी के बाल,
टकराये ऑंधी से बलवान।
आप ही अनुभवी भाग्यवान, बाक़ी सब कंगाल॥
बीत गया जमाना, पतझड़ की पहेचान,
ख़ुश होकर देखें गंजे की कमाल।
कुछ बचे है चॉंदी के सर पे बाल…धनवान, बाक़ी सब कंगाल॥

सलाह तुम्हारी लगे अब पूराना तराना,
ख़ुश रहना खा के मूंग की दाल।
वरिष्ठजी, संतोष धन और भजन ही मस्तान,
सूनो, आप ही अनुभवी भाग्यवान, बाक़ी सब कंगाल॥
रमेश पटेल” आकाशदीप”
Jd News Vision