Breaking News

टीजीटी पीजीटी परीक्षा में पुरानी नियमावली बहाली को लेकर आमरण अनशन शुरू….

Jdnews Vision….

जिला सम्वाददाता

आर पी उपाध्याय

मनकापुर/ गोंडा : – :टीजीटी पीजीटी परीक्षा में पुरानी नियमावली बहाली के लिए मनकापुर में छात्रों द्वारा मंगलवार को हवन, पूजन किया गया। छात्रों ने पुरानी नियमावली बहाली के लिए हनुमान जी से प्रार्थना किया। 5 सितंबर से प्रयागराज में पुरानी नियमावली बहाली के लिए छात्रों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है, जहां प्रदेश के प्रत्येक जिले के छात्र पहुंचकर आंदोलन में भाग ले रहे हैं। मनकापुर की छात्रा पूजा मनमोहिनी ने बताया की पुरानी नियमावली से ही हम लोगों ने विगत एक दशक से तैयारी की है, किंतु आयोग द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के समय नई नियमावली लागू किया जा रहा है, जिससे हम छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे और हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा अन्य शिक्षा से संबंधित अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंप कर पुरानी नियमावली बहाली के लिए छात्रों द्वारा विगत कई महीने से याचना किया जा रहा है, किंतु अब तक पुरानी नियमावली बहाली का कोई भी संकेत नहीं मिला, जिससे मजबूर होकर छात्रों द्वारा हनुमान जी के सामने हवन पूजन किया जा रहा है, तथा प्रयागराज में आमरण अनशन शुरू किया गया है।

About admin

Check Also

अनंत अंतरिक्षसे नाता हमारा

Jdnews Vision… अनंत अंतरिक्षसे नाता हमारा   अनंत अंतरिक्षसे नाता हमारा सबको सँभाले और घूमाये। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *