Breaking News

अगामी कृष्ण जन्मष्टमी त्योहार को देखते हुये सिरगिटटी पुलिस ने एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार 

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.): : ’’ अगामी कृष्ण जन्मष्टमी त्योहार को देखते हुये सिरगिटटी पुलिस द्वारा 01 आरोपी को धारदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार

’’ आरोपी द्वारा किर्ती नगर सिरगिटटी मस्जिद के पास रखा मिला धारदार चाकू

’’ आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

’’ आरोपी के नाम:-

अभिषेक मिश्रा उर्फ जस्टीन पिता अरविंद मिश्रा उम्र 30 साल निवासी किर्तीनगर सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी त्योहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी चाकूबाजो पर कार्यवाही करने हेतु उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा बीट आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अन्य स्थानो पर सतत निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति किर्ती नगर सिरगिटटी मस्जिद के पास अपने हाथ मे धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले को डरा धमका रहा है जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत मे लिया गया तथा आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान मंे बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *