Jdnews Vision….
(राघवेंद्र मिश्रा )
….मैनेजिंग एडिटर….
12 सितंबर को होगा भव्य छठीहार कार्यक्रम…
विशाखापत्तनम: : पूर्वांचल कीर्तन मंडली, विशाखापत्तनम के सौजन्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज 4 सितंबर को जवाहर नगर, श्रीहरिपुरम स्थित श्रीसाई हिल व्यू, टी. सिंह अपार्टमेंट में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव के अवसर पर रात्रि 9 बजे से पूर्वांचल कीर्तन मंडली द्वारा भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अलौकिक जन्मोत्सव, महाभोग एवं भव्य आरती संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनकर भक्ति एवं आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे।
पूर्वांचल कीर्तन मंडली ने सभी श्रद्धालुओं एवं उनके परिवारजनों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
🌸 12 सितंबर को छठीहार कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत 12 सितंबर (शनिवार) को छठीहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे से बिहारी महिला कीर्तन मंडली द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से दोनों धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने तथा सेवा एवं भक्ति का अवसर प्राप्त करने का आग्रह किया है।
निवेदक:
🙏 पूर्वांचल कीर्तन मंडली, विशाखापत्तनम 🙏
॥ जय श्री कृष्ण ॥ 🚩
Jd News Vision