Jdnews Vision….
आधा ही वेतन मिलता है, बाकी ले लिया जाता है वापस ….
लखनऊ : : राजधानी में नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का जिम्मा संभाल रही लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को वेतन कटौती और शोषण के आरोप लगाते हुए हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों के काम बंद करने से अलीगंज और जानकीपुरम समेत जोन-3 के बड़े हिस्से में घर-घर से कूड़ा उठान पूरी तरह ठप हो गया। पूरे दिन कूड़ा गाड़ियां नहीं निकलने से मोहल्लों और कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि जो विरोध करता है कि उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि वेतन खते में आने के बाद पांच से सात हजार रुपये तक काट लिए जाते हैं और उन्हें आधा पैसा ही मिल पाता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वेतन जमा होने के बाद उनके एटीएम कार्ड और पासबुक ले लिए जाते हैं। यदि कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के कुछ सुपरवाइजर और जिम्मेदार अधिकारी मिलकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उनके अनुसार खाते में आने वाला पैसा भी विभिन्न माध्यमों से वापस ले लिया जाता है, जिससे मेहनत के बावजूद उन्हें पूरा भुगतान नहीं मिल पात
वेतन और कटौती के मुद्दे पर नाराज कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पूरी तरह बंद कर दिया। इसके चलते अलीगंज, जानकीपुरम और आसपास के क्षेत्रों में एक भी कूड़ा वाहन नहीं पहुंचा। घरों के बाहर कूड़े के ढेर जमा होते रहे और कई स्थानों पर दुर्गंध फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है।
Jd News Vision