सरकार से होगी आंदोलनकारियों की बात, ऐसा ना होने पर होगा सवर्ण ट्रैक्टर मार्च,,, कुबेरपुर (एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे) 

Jdnews विज़न….

आगरा: :  यूजीसी अर्थात काले कानून के खिलाफ दिन को सवर्ण समाज एवं सम्मानित सर्व समाज द्वारा सवर्ण महापंचायत आयोजित की गई, जो कि बाद में अनिश्चितकालीन धमनी में तब्दील हो गई, अनिश्चितकालीन धरना लगातार 3 दिन तक चला, तहसील तथा जिला प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से संवाद कर रहा था लेकिन वार्तालाप लगातार विफल हो रही थी क्योंकि सकारात्मक संवाद सही दिशा में नहीं किया जा रहा था इसी कड़ी में कल दिनांक 08/09/2026 को उपजिलाधिकारी महोदय एत्मादपुर तथा सहायक पुलिस आयुक्त महोदय एत्मादपुर तथा अन्य सक्षम जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे ओर धरनारत लोगों से वार्तालाप की तथा प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से कहा गया कि तथा भरोसा विश्वास दिलाया गया कि पहले जिलाधिकारी महोदय से वार्तालाप कराई जाएगी, उसके बाद सरकार से वार्तालाप कराई जाएगी, जिस पर सभी प्रदर्शनकारी सहमत हो गए ओर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम देकर धरना स्थिगित कर दिया, वार्तालाप की दशा में आज समय सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट आगरा पर जिलाधिकारी महोदय मनीष बंसल जी से 6 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की तथा बैठक के पश्चात ज्ञापन सौंपा तथा कहा कि सरकार से वार्तालाप कानून वापस लेने के संबंध में कराई जाए, जिलाधिकारी महोदय ने कहा है कि सरकार से वार्तालाप कराई जाएगी, आपके मुद्दे को लेकर सरकार सजग तथा गंभीर है, हमारी तरफ से भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह वार्तालाप नहीं होती है ओर काला कानून वापस नहीं होता है तो हम 18 तारीख को 5000 ट्रैक्टर तथा 50000 लोगों के साथ जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार की होगी , बैठक में मुख्य रूप से सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, सिंगर M.S ठाकुर, पंडित नागेंद्र उपाध्याय, प्रवीन सिकरवार, दिनेश उपाध्याय, योगेंद्र सिकरवार उपस्थित रहे ।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *