Breaking News

हत्या करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार

Jdnews Vision….

बिलासपुर: :  हत्या करने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार…

 आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को किया गया जप्त

 आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

 

नाम आरोपीगण – अमन सुर्यवंशी पिता प्रहलाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी संबंलपुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग.

 

विवरण- दिनांक 14-09-2026 को प्रार्थी अमरनाथ सूर्यवंशी पिता अंशुराम उम्र 23 वर्ष निवासी संबलपुर थाना सकरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.09.2026 को शाम 04:30 बजे मेरा भाई आकाश सूर्यवंशी अपने दोस्तों एवं गांव के लोगों के साथ सम्बलपुरी में सोसायटी के पास उपस्थित थे कि उसी समय मेरे भाई आकाश सूर्यवंशी को मेरे गांव का ही अमन सूर्यवंशी पिता प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 23 साल के द्वारा नशे के हालत में आकर जबरदस्ती लडाई झगडा और झुमा झुपटी करने लगा इसी दौरान अमन सूर्ववंशी ने मेरे भाई आकाश सूर्यवंशी को धारदार हथियार से सीना में कई बार हत्या करने की नियत से मारा है जिससे मेरे भाई जमीन पर गिरकर बेहेश हो गया था उसके सीने से खून बहने लगा मेरे भाई को बेहोशी के हालत में ईलाज हेतू पुलिस गाडी डायल 112 से सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर गये थे जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन पर थाना सकरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन सुर्यवंशी पिता प्रहलाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी संबंलपुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *