Breaking News

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित

Jdnews Vision….

बिलासपुर, 16 सितंबर : :, 01 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक तिलकेश प्रसाद भावे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों हेतु संचालित संस्थाओं एव पेंशनर संघटन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर 2026 को सवेरे 11 बजे अनुभव भवन, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कुर्सी दौड़, मटका फोड़, बकेट बॉल, पासिंग बॉल सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। 1 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे से पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह शनिचरी बिलासपुर में होगा। इस अवसर पर विशेष आवश्यकता वाले चिन्हांकित वरिष्ठजनों को वॉकर, स्टिक, श्रवण यंत्र तथा व्हील चेयर परीक्षण के बाद प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर उप नियंत्रक बबीता कमलेश, सहायक संचालक सुमित केशरवानी, परिवीक्षा अधिकारी सरस्वती अग्रवाल एवं संस्थाओं से सत्यभामा अवस्थी, राकेश जैन, बालगोविंद अग्रवाल, नित्यानंद अग्रवाल, राजेंद्र कश्यप, रंजन प्रधान, प्रशांत मोकाशे, श्याम तिवारी, वी.के. सिंह, प्रशांत द्विवेदी, निरंकार तिवारी, अशोक अग्रवाल, आकांक्षा साहू, सौरभ दीवान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *