Breaking News

संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित

Jdnews Vision…

‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित….

कौड़ीराम: :  सर्वोदय किसान पी.जी. कॉलेज, कौड़ीराम, गोरखपुर में ‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर को सायं 7:00 बजे डॉ० संजीव कुमार झा के कुशल निर्देशन में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा, संस्कार, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक दायित्व के प्रति संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना रहा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश, डॉ० मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, डॉ० आशुतोष कुमार पाठक, डॉ० सच्चिदानंद पाण्डेय एवं श्री राजेश्वरी पाल उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने विद्यार्थियों को सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी से महाविद्यालय परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण में सेवा, सद्भाव, संस्कार एवं सामाजिक चेतना का संदेश दिखाई दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने ‘संकल्प सेवा अभियान’ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महासमिति गंभीर, व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — उपजिलाधिकारी से होगी निर्णायक वार्ता

Jdnews Vision… Jdnews Vision…. पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन मार्ग और घाटों तक की व्यवस्थाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *