Jdnews Vision….
तुलसीपुर /बलरामपुर 29 सितंबर : : विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित किसानों के सहयोग के लिए तुलसीपुर चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम उनके सहयोग के लिए युद्ध स्तर पर मैदान में उतरकर किसानों का हर संभव सहयोग कर रही है जल भराव वाले खेतों से पानी को उतरवाने के लिए और गिरे हुए गन्ने की बधाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है इकाई प्रमुख आर एस प्रसाद ने बताया कि ऐसे खेतों में जहां वर्षा का जल लग गया है खेतों में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और ट्राइकोडर्मा की निशुल्क व्यवस्था चीनी मिल प्रबंधन ने कराया है जिस किसी भी किसान को इसकी जरूरत हो अपने क्षेत्र के CFAऔर सीडीओ से बात करके प्राप्त कर सकते है और किसी भी सहयोग तथा सुझाव के लिए चीनी मिल प्रबंधन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं उक्त जानकारी चीनी मिल उप महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह ने दी।
Jd News Vision