Breaking News

एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पाक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को दी गई कानून व सुरक्षा की जानकारी…

Jdnews Vision….

अरुण कुमार राव….

देवरिया : : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान एवं जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज (एसडी) देवरिया अर्चना 11 के नेतृत्व में जनपद के एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो एक्ट) तथा इसके विधिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रभावकारी विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत न्यायिक तंत्र को सीधे विद्यार्थियों से जोड़ते हुए सिविल जज (एस.डी) एफ.टी.सी –1 प्रफुल्ल उपाध्याय ने एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें पाक्सो एक्ट कानून की विविध धाराओं, बच्चों के मौलिक अधिकारों, सुरक्षित व सुरक्षित स्पर्श की पहचान तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता की बारीकियों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

 

न्यायिक अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि कानून सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न के विरुद्ध बिना भय के आवाज उठाना ही एक सजग नागरिक की पहचान है। इस व्यापक जागरूकता पहल से सैकड़ो विद्यार्थियों को कानून की डिजिटल प्रक्रियाओं और अपने सुरक्षा कवच की अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

पैरालीगल वालंटियर डॉ शशिधर मिश्र ने बच्चों को विधिक अधिकारो की जानकारी प्रदान की और जागरूक किया। विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि सिविल जज प्रफुल्ल उपाध्याय व उपस्थित सभी शिक्षक– शिक्षिकाओं व लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *