लखनऊ : : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान…
SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान
बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6
शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे
हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य
आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे
मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे
भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी
Jd News Vision