Breaking News

खेत जुताई के विवाद में गोली मारकर हत्या, दो हत्यारे गिरफ्तार – लाइसेंसी बंदूक बरामद…

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

*हरपुर बुदहट के मथौली गांव की घटना, पट्टीदारों ने दिया था वारदात को अंजाम*

गोरखपुर : :  हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मथौली गांव में खेत जुतवाने के मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा कारतूस और बाइक भी बरामद की है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथौली निवासी राधेश्याम पाण्डेय पुत्र रामपलट और लवकुश पुत्र हरिहर पाण्डेय के रूप में हुई है।

 

*क्या था पूरा मामला*

 

पुलिस के अनुसार घटना 15 अक्टूबर 2026 की है। वादिनी का भाई खेत जुतवाने के लिए करनपुरा गांव गया था। वहां उसके पट्टीदार राधेश्याम पाण्डेय, लवकुश और अन्य से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राधेश्याम ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

 

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

तहरीर के आधार पर हरपुर बुदहट थाने में मुकदमा संख्या 262/2026 धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। बरामद बंदूक राधेश्याम पाण्डेय के नाम पर लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *