Jdnews Vision
अरुण कुमार राव…
देवरिया: : कलेक्ट्रेट में आयोजित भव्य समारोह में जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रमुख पदाधिकारी…
समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, उपाध्यक्ष ललित पांडेय और मंत्री शिवानंद त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
० कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शलभ मणि त्रिपाठी और निवर्तमान अध्यक्ष प्रीतम मिश्र ने अधिवक्ताओं के सम्मान और मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। विधायक ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
० डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि वादकारियों को समय पर न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच में बेहतर तालमेल जरूरी है। इसके लिए अधीनस्थ न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए जाएंगे कि वे अधिवक्ताओं का सम्मान करें।
० एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पुलिसकर्मियों को अधिवक्ताओं के प्रति विशेष संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, चंद्रबली शुक्ल, गिरीश चंद्र शुक्ल, उमेश मिश्रा, उमेश नारायण श्रीवास्तव, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, प्राणु, श्रीराम तिवारी , जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वैभवकांत मिश्रा मंत्री ऋषि राज मिश्र, चंद्रशेखर गुप्ता( वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य )अरुण कुमार राव(वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य )प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी(पूर्व मंत्री )प्रियंका त्रिपाठी(संयुक्त सचिव )ऋषिकेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision