Jdnews Vision….
रिश्तेदार के यहां मछली आये थे नदी तट पर गांव देखी बिना कुछ बताए नाव लेकर नदी में उतरे डगमगाई तो नदी में लगा दी छलांग…
लखनऊ : : गोसाईगंज के गौरैया खुर्द गांव में मंगलवार की दोपहर गांव में अपने रिश्तेदारी में आए दो लड़के नदी में मछली पकड़ते वक्त सेल्फी लेने के दौरान गोमती नदी में डूब गए। जिनका कुछ देर रात तक पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से गोमती नदी में तलाश कर रही है।
गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक पुराना हैदरगंज थाना बाजार खाला निवासी हुसैन (19) जुहैद (20) गोसाईंगंज के गैरिया खुर्द निवासी अपने रिश्तेदार इश्तियाक अली के घर आए थे जहां दोपहर करीब 4 बजे इश्तियाक ले बेटे दिलशाद साथ नदी के तट पर पहुंचे, वहां नाव बंदी देखकर तीनों ने नदी में उतरकर मछली पकड़ने का मन बनाया। इसके बाद तीनों छोटी नाव में एक साथ बैठकर नदी में चले गए। वह नाव पर बैठ कर सेल्फी ले रहे थे तभी नदी में पानी के तेज बहाव के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा और गांव डगमगाने लगी। अपने बचाव में तीनों नाव से कूद कर निकलने का प्रयास किया, दिलशाद तैरना जानता था वह तैरकर पानी से बाहर निकल आया लेकिन वही तैरना जा जानने के कारण जुहैद व हुसैन नदी में डूब गए । ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस बुधवार को एस डीआरएफ टीम को बुलाकर नदी में तलाश करेगी।
शैलेन्द्र सिंह चौहान…..
Jd News Vision