जेडी न्यूज विजन….
ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है। इजरायल की संयुक्त सैन्य कमान ने सरकारी टीवी पर इसकी जानकारी दी। यह कदम इजरायल द्वारा लेबनान में हमलों के चलते उठाया गया है। इसके साथ ही ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि यह तो सिर्फ पहला कदम है।
अगर इजरायल के हमले इसी तरह से जारी रहे तो अंजाम और भी बुरा हो सकता है। बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल लगातार सीजफायर की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। दूसरी तरफ इसको लेकर अमेरिका का भी बयान है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहाकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर रहा है। उन्होंने कहाकि रविवार को ईरान के साथ बातचीत संभव है।
आगे के कदम की योजना
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहाकि यह कदम लेबनान में इजरायल के हमले जारी रहने और अमेरिका की बदनीयती व युद्ध खत्म करने संबंधी वादों के स्पष्ट उल्लंघन की वजह से उठाया गया है। सरकारी टेलीविजन पर दिए गए बयान में यह चेतावनी भी दी गई कि अगर आक्रामकता जारी रहती है, तो आगे के कदम उठाने की योजना बना ली गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद जहाजों ने जलडमरूमध्य से गुजरना शुरू कर दिया था। युद्धविराम समझौते की ख़बरें आने के कुछ ही घंटों बाद, शनिवार को दक्षिणी लेबनान पर इज़राइली हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, सरकारी टीवी ने कहाकि युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत करने वाली ईरानी टीम स्विट्जरलैंड जा रही है।
खतरे में विश्वसनीयता
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया था। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। ईरान पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों को निशाना बनाया। आगे चलकर उसने होर्मुज को बंद कर दिया, जिससे पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हो गई। वहीं, विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई। फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो गया है। लेकिन इजरायल ने हठधर्मिता दिखाते हुए कहा है कि वह लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाएगा।
रिवॉल्यूशनरी गार्ड की चेतावनी
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स सेना के मुख्य कमांडर ब्रिगेडियर जनरल इस्माइल कानी ने शनिवार को इजरायल को चेतावनी देते हुए कहाकि उसे लेबनान के हिज्बुल्लाह के साथ हुए टकरावों से सबक सीखना चाहिए। उन्होंने आगे चेताया कि गाजा के पास भी अपना सैलाब है। जनरल कानी ने एक्स पर लिखा कि गाजा के पास भी अपना सैलाब है। जब हमने कहा था कि हिज्बुल्लाह के पास ‘मिर्साद’ (यूएवी) हैं, तब तुमने ध्यान नहीं दिया और तुम जाल में फंस गये। अब इन सौ लोगों की मौत का जवाब कौन देगा? उन्होंने कहाकि अगर तुम अपने राजनेताओं की मर्जी के मुताबिक कदम बढ़ाओगे, तो इस तूफान में फंस जाओगे। संभल जाओ।
G F …
Jd News Vision