Jdnews Vision…..
अरुण कुमार राव…..
देवरिया : : राघव नगर स्थित सदभावना जलाशय पर महिलाओ ने अस्त होते हुए भगवान भास्कर को अर्घ दिया.
भीड़ भाड़ से मुक्त इस जलाशय पर राघव नगर की व्रती महिलाओ ने भगवान की पूजा की सद्भावना भवन परिसर में नव निर्मित सद्भावना जलाशय के पास बैठ कर महिलाओं ने छठी माता की परम्परागत गीत गाने के पूजन किया। विभिन्न तरह के फल एक बड़े आकार के बांस के बने टोकरी में रखा गया

विदित हो की भीड़-भाड़ से विरत शान्त वातावरण में मुहल्ले के अतिरिक्त में बहुत से महिलाओं ने पूजन किया
गौरतलब है कि लगभग बीस वर्षों से अधिक समय हो गया सद्भावना भवन परिसर में छठी पूजन आयोजित होता चला आ रहा है तारावती मिश्रा, बबली तिवारी, चंदा राव, सुनीता शर्मा, प्रतिभा राव, प्रियंका त्रिपाठी, अनूपमा मिश्रा सहित मोहल्ले की महिलाओ ने पूजा अर्चना किया
Jd News Vision