Breaking News

भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण: पर्यटन एवं ट्रैवल जगत के प्रतिनिधियों ने GMR ग्रुप की सराहना की….

Jdnews Vision…..

विशाखापत्तनम/भोगापुरम: : आंध्र प्रदेश के पर्यटन एवं विमानन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में भोगापुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास की ट्रैवल एवं पर्यटन जगत के प्रतिनिधियों ने सराहना की। इस अवसर पर Tours and Travels Association of Andhra (TTAA), Andhra Pradesh Tourism Forum, CII, ADTOI, TAAI और IATO सहित विभिन्न पर्यटन एवं ट्रैवल संगठनों की ओर से GMR ग्रुप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

ट्रैवल फ्रेटरनिटी के प्रतिनिधियों ने GMR प्रबंधन एवं एयरपोर्ट के CEO  कंवरबीर सिंह कालरा का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को एयरपोर्ट के विशेष परिचय एवं निरीक्षण दौरे के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर CEO  कंवरबीर सिंह कालरा ने प्रतिनिधियों को एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें टर्मिनल प्रक्रियाएं, चेक-इन सुविधा, सामान की हैंडलिंग, इमिग्रेशन, लाउंज सुविधाएं, रेस्टोरेंट, स्पा तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध अन्य आधुनिक सुविधाओं की जानकारी शामिल रही।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह दौरा ट्रैवल एजेंटों एवं टूर ऑपरेटरों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इससे वे यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं और प्रक्रियाओं के बारे में सही जानकारी दे सकेंगे। साथ ही देशभर में फैले अपने एजेंट नेटवर्क के माध्यम से यात्रियों को बेहतर और सुगम सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

ट्रैवल फ्रेटरनिटी ने GMR प्रबंधन से यह भी अनुरोध किया कि एयरपोर्ट के विकास एवं यात्री यातायात को बढ़ावा देने के लिए ट्रैवल फ्रेटरनिटी, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए। इस समिति की प्रत्येक दो महीने में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ ASEAN और यूरोप के देशों से अधिक पर्यटकों एवं यात्रियों को आंध्र प्रदेश की ओर आकर्षित करना है। इसके अंतर्गत बौद्ध सर्किट, आदिवासी पर्यटन सर्किट और प्रमुख मंदिर पर्यटन सर्किट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में ट्रैवल फ्रेटरनिटी के प्रतिनिधियों ने GMR प्रबंधन एवं CEO  कंवरबीर सिंह कालरा का इस विशेष परिचय एवं निरीक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा सभी प्रतिनिधियों के लिए शानदार विशेष लंच की व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले समय में आंध्र प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी नई गति प्रदान करेगा।

….राघवेंद्र मिश्रा….

News Editor…..

जेडी न्यूज़ विजन….

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश….

About admin

Check Also

दिल्ली का सनसनीखेज मामला : कैफे में 22 साल की महिला से गैंगरेप…

Jdnews Vision… बंद कैफे में सुबह तक चलती रही पार्टी… पहले शराब पी, फिर कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *