Jdnews vision…..
संतोष कुमार गुप्ता…..
– युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र…..
कौड़ीराम: : सफलता का कोई शार्टकट नहीं है, परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उक्त उद्गार उपनगर कौड़ीराम स्थित सर्वोदय किसान पीजी कालेज के ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर के द्वारा बांसगांव विधानसभा क्षेत्र हेतु आयोजित वृहद रोजगार मेला को संबोधित करते हुए
विधायक डा.विमलेश पासवान ने व्यक्त किया।डा विमलेश ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में रोजगार नहीं था।शिक्षण संस्थानों में नकल का बोलबाला था भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाते हुए मेधा को सम्मान दिया। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार, अनियमितता को समाप्त करते हुए विचौलियों व्यवस्था पर रोक लगाई।यह बढ़ते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है है जहां मेधा का सम्मान हो रहा है। उक्त अवसर पर एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने स्टाल लगाकर युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, सर्वोदय किसान पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ.आर.के.राय, जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह, भाजपा नेता मनोज शुक्ल सोनालिका, डा रतन राय, मंडल अध्यक्ष,अश्विनी राय, सेवा योजन अधिकारी पवन कुमार पटेल,डॉ.अमिताभ पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय,बृजेन्द्र सिंह, राधे रमण पाण्डेय, डॉ मिथिलेश तिवारी, आनंद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision