Breaking News

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर….

गोरखपुर : : कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर (दिघवा) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस वृंदावन की अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास पूज्या श्वेतिमा माधव प्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

 

उन्होंने माखन चोरी लीला, मैया से विवाह की जिद, ब्रह्मा मोह लीला तथा गोवर्धन पूजा के प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला में मानव जीवन के लिए गहरा आध्यात्मिक संदेश निहित है।

 

गोवर्धन पूजा प्रसंग के माध्यम से उन्होंने प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, समर्पण और लोककल्याण की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

 

कथा के मुख्य यजमान गौरी शंकर गुप्ता एवं श्रीमती कमलावती देवी तथा कार्यक्रम संयोजक संगम गुप्ता ने विधिवत व्यासपीठ का पूजन किया।

 

इस अवसर पर सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ, महंथ सिंह प्रांतीय सदस्य भाजपा,आचार्य गौरव पाण्डेय, सह आचार्य राघव पाण्डेय, डॉ विनय श्रीवास्तव, रत्नाकर तिवारी, मुन्ना मिश्रा,

सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

सर्राफा कारोबारी से ज़ेवर लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश….

Jdnews Vision…… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ  : :  राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *