Breaking News

जी,एस,टी सरलीकरण प्रक्रिया से उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों में खुशी की लहर….

Jdnews Vision..

तुलसीपुर – केन्द्र सरकार द्वारा आगामी 1 दिसम्बर से लागू किए जाने वाले जी,एस,टी सरलीकरण प्रक्रिया से उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने CGST Rules 2017 में इस प्रक्रिया के बाबत संशोधन अधिसूचित किए हैं।पहले रद्दीकरण हेतु अधिकारियों के सहमति की जरूरत होती थी,अब पात्र जी एस टी पोर्टल पर आवेदन के बाद स्वतः रद्दीकरण होगा।आवेदन निर्धारित प्रक्रिया से करने पर तथा शर्तें पूरी होने पर पोर्टल खुद रजिस्ट्रेशन रद्द कर देगा लेकिन कर बकाया,जुर्माना आदि नहीं होना चाहिए।इससे छोटे MSME और बन्द कारोबारों को राहत मिलेगी व विभागीय हस्तक्षेप कम हो जाएगा।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बदलाव व्यापक प्रक्रिया सुधारों के हिस्सा है,इसके लागू होने से व्यापार बन्द करने,स्वामित्व बदलने या पंजीकरण बदलने हेतु विभागीय दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि,मीडिया प्रभारी जय सिंह,सरदार बबलू सिंह,शिव कुमार,अमित कुमार,सुनील सोनी,निज़ामुद्दीन, रिज़वान बबलू,विक्की गुप्ता,कुंदन लाल ने इसे स्वागतयोग्य कदम बताते हुए खुशी जाहिर की है।

About admin

Check Also

सर्राफा कारोबारी से ज़ेवर लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश….

Jdnews Vision…… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ  : :  राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *