Breaking News

तुलसीपुर के गुलहरिया में ₹27,500 के भुगतान पर विवाद: एडीओ पंचायत के बेटे की फर्म ‘मौर्या ब्रदर्स’ को ठेका देने का आरोप…. ​तुलसीपुर के गुलहरिया में ₹27,500 के भुगतान पर विवाद: एडीओ पंचायत के बेटे की फर्म ‘मौर्या ब्रदर्स’ को ठेका देने का आरोप…. ​

 

तुलसीपुर:  : विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत गुलहरिया में पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों और भुगतान को लेकर‌ बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ₹27,500 का एक भुगतान पहले ही किया जा चुका है जबकि शेष राशि बकाया है, और यह काम तुलसीपुर के एडीओ पंचायत मानिक राम मौर्य के पुत्र से जुड़ी फर्म ‘मौर्या ब्रदर्स’ के नाम पर कराया गया है।

​फोटो और दस्तावेजों से सामने आए प्रमुख बिंदु

​टैक्स इनवॉइस (Serial No. 116, दिनांक 16/10/2026): ‘MAURYA BROTHERS’ (भगवतीगंज, बगिया बाबा मंदिर के पास, बलरामपुर) के नाम से जारी बिल में ग्राम प्रशासक / सचिव, ग्राम पं. गुलहरिया के नाम से ₹27,500 दर्शाए गए हैं, जिसमें बैटरी (₹19,500), इन्वर्टर (₹7,000) और तार + बोर्ड (₹1,000) शामिल हैं।

​ई-ग्राम स्वराज भुगतान वाउचर (eGramSwaraj Payment Voucher Detail): वित्तीय वर्ष 2026–2027 (अक्टूबर माह) के वाउचर में जिला पंचायत बलरामपुर, ब्लॉक तुलसीपुर और ग्राम पंचायत गुलरिया के तहत ₹27,500 की राशि MAURYA BROTHERS को PFMS के माध्यम से भुगतान दर्शाई गई है।

​अन्य बिल व रजिस्टर: संलग्न दस्तावेजों में अन्य बिलों और रजिस्टर/कार्यों के विवरण भी दिख रहे हैं, जिन पर स्थानीय लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

​आरोप और प्रतिक्रियाएं

​नियमों पर सवाल: स्थानीय लोगों व शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विभाग में तैनात अधिकारी के करीबी/रक्त संबंध (ब्लड रिलेशन) से जुड़ी फर्म या व्यक्ति द्वारा आपूर्ति/ठेकेदारी का कार्य किया जाना नियमों के विरुद्ध है, और एडीओ पंचायत के प्रभाव के चलते यह सब चल रहा है।

​कार्रवाई की मांग: लोगों ने मांग की है कि एडीओ पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों व भुगतान की निष्पक्ष जांच हो, संदिग्ध कार्यों पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मनोज कुमार श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर ने बताया कि अगर ऐसे गलत कार्यों की जानकारी मिलेगी तो उपरोक्त के ऊपर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

​एडीओ पंचायत का बयान: एडीओ पंचायत मणिक राम मौर्य का कहना है कि “जो करना है कर लीजिए। आप पत्रकार लोग चाहे जितनी खबर चलाओ है मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं मैं अपने लड़के से काम करवा रहा हूं यह मैं करवाता रहूंगा।”

​

तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VDO) राम सुरेश का कहना है कि उन पर भुगतान करने की स्थिति/बाध्यता बनी और आगे की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

​

About admin

Check Also

Dr. Dhabali Conferred 17th ONE India Award 2026

  Dr. Dhabali Conferred 17th ONE India Award 2026 Mumbai, rtryrrrrNovember 17, 2026: Dr. Thangjam …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *