Breaking News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा–2026 को लेकर बैठक आयोजित….

Jdnews Vision…..

 

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 

बलरामपुर, 20 नवंबर : : जनपद बलरामपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, जाम की समस्या से निजात दिलाने तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कार्यालय, बलरामपुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बलरामपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलरामपुर तथा सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर लगने वाले जाम, ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के अनियमित संचालन, जगह-जगह वाहन खड़ा कर सवारियों को उतारने एवं बैठाने तथा बसों एवं ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्णय लिया गया कि रोडवेज की बसों को परेड ग्राउंड में खड़ा कराया जाएगा। नगर के विभिन्न मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने की योजना तैयार की जाएगी। वीर विनय चौराहे पर किसी भी प्रकार के वाहन को अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारी वाहनों के दिन के समय नगर में प्रवेश पर रोक लगाने तथा ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड विकसित करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

बैठक में यह भी विचार किया गया कि नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर अनियमित पार्किंग तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रस्तावित व्यवस्थाओं को लागू करने की दिशा में कार्यवाही करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक का उद्देश्य नगर को जाम की समस्या से मुक्त कर यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है।

About admin

Check Also

बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने सुनाईं श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाएं

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता….. माखन चोरी, ब्रह्मा मोह और गोवर्धन पूजा के प्रसंगों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *