Breaking News

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा नेता महंथ सिंह ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान….

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता……

कौड़ीराम (गोरखपुर): :  निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के कौड़ीराम ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वस्तुपार, महोपार, तेनुआ और तिघरा सहित कई गांवों के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया तथा नए मतदाताओं के आवेदन फार्म भरवाए।

जनसंपर्क के दौरान महंथ सिंह ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता बनने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना नाम सूची में शामिल कराएं। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे समय रहते उसमें सुधार भी कराएं।

महंथ सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।

About admin

Check Also

कसौधन समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपा पत्र….

कसौधन समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाओं को लेकर मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *