Jdnews Vision…..
ग्रेटर नोएडा : : आज किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने घोषणा की है अब वक्त आगया है कि देश का अन्नदाता और मेहनतकश वर्ग केवल वोट बैंक बनकर न रहेगा बल्कि सत्ता में अपनी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करेगा इसी संकल्प के साथ किसान क्रान्ति दल ने निर्णय लिया है की उत्तर_प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, हिमाचल_प्रदेश, गुजरात सात_राज्यों के विधानसभा_चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी
आज हम देशभर के सभी अराजनीतिक किसान संगठनों, मजदूर यूनियनों और सामाजिक संगठनों से आह्वान करते हैं कि वे अपने अधिकारों की इस लड़ाई में एकजुट हों। आइए, किसान क्रान्ति दल के मंच पर साथ आएं, मिलकर चुनाव लड़ें और गांव, गरीब व किसान की आवाज को विधानसभाओं तक पहुंचाने एवम गरीब किसान मजदूर के हकों को दिलाने का काम करें
Jd News Vision