Jdnews Vision
Spear Corps, Indian Army ने चालौ ग्राम फुटबॉल क्लब के सहयोग से मणिपुर के इम्फाल पूर्व स्थित चालौ में चालौ फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

27 नवंबर से 06 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 34 टीमें अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

Operation Sadbhavna के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने, उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने तथा खेल भावना के माध्यम से सामुदायिक सौहार्द एवं आपसी एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Jd News Vision