Breaking News

UPPSC अध्यक्ष ने चार्ज लेते ही अभ्यर्थियों के हित का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, आवेदन में भूल से हुई त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा…

Jdnews Vision……

प्रयागराज : : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के वरिष्ठतम सदस्य डॉ. एके वर्मा ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। वह नवनियुक्त अध्यक्ष डीजी पीएसी आलोक सिंह के कार्यभार ग्रहण करने तक अयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

26 नवंबर की अधिसूचना के अनुपालन में राज्यपाल की ओर से डॉ. एके वर्मा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यभार संभालने के बाद महत्वपूर्ण बैठक की….

इसके बाद गुरुवार शाम चार बजे शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला। अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पहली महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इसमें अभ्यर्थियों के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। जिसमें आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं के ऑनलाइन आवेदन में यदि अभ्यर्थियों से मानवीय भूल के कारण कोई त्रुटि हो जाती है तो उन्हें सुधार का अवसर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी शपथपत्र से साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन दे सकेंगे….

बैठक निर्णय के अनुसार, आवेदन में नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि और प्राप्तांक या पूर्णांक से संबंधित दावों में गलती होने पर अभ्यर्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से पहले तक शपथपत्र के माध्यम से साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन दे सकेंगे। आयोग उनके अनुरोध पर विचार कर नियमानुसार संशोधन या सुधार करेगा।लंबित एवं प्रचलित चयन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा

बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्व में आयोग की ओर से लिए गए निर्णय के आधार पर अभ्यर्थन निरस्त किए जाने के मामलों में अभ्यर्थियों की ओर से न्यायालय में दाखिल याचिकाओं और आयोग के समक्ष प्रस्तुत प्रत्यावेदनों के आलोक में विचार किया जाएगा। बैठक में इसमें विभिन्न लंबित एवं प्रचलित चयन प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न पदों के परिणामों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों का पूरा ध्यान हो….

नवनियुक्त अध्यक्ष ने आयोग की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता, शुचिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों का पूर्ण संरक्षण और संवर्धन होना चाहिए। बैठक में आयोग के सदस्य प्रो. राम प्यारे, प्रो. विपिन कुमार सिंह, डॉ. सुधीर प्रकाश, प्रो. अनुपम पाण्डेय और मेजर जनरल मनोज कुमार उपस्थित रहे।सुनील चौधरी बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच अप्रैल 2029 तक सदस्य पद पर सहर्ष नियुक्त की मंजूरी दी हैं।

 

About admin

Check Also

उत्तर प्रदेश में 28-29 नवंबर को बड़ा मौका!….

Jdnews Vision…. वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो तुरंत पहुंचे विशेष कैंप…BLO बूथों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *