Jdnews Vision……
अरुण कुमार राव…..
देवरिया : : अखिल भारत हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार को लेकर देवरिया जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने राकेश सिंह को एक बार फिर देवरिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी चौथी बार दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्र के अनुसार, राकेश सिंह लंबे समय से हिंदू समाज, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें दोबारा जिले की कमान सौंपी गई है।
महासभा की ओर से बताया गया कि राकेश सिंह के नेतृत्व में संगठन को जिला स्तर के साथ-साथ ग्राम स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा नई जिला इकाइयों के गठन, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा धर्म-संस्कृति, गौ-संरक्षण, मंदिर संरक्षण और सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने की योजना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि राकेश सिंह के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा और संबंधित सामाजिक व सांस्कृतिक अभियानों को अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएगा।
राकेश सिंह की नियुक्ति पर महासभा के पदाधिकारियों, संत समाज और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान कैप्टन अजीत सिंह, शरद तिवारी, अरुण राव, धर्मराज मिश्रा, पंकज मिश्रा, पदमाकर मिश्रा, अभिषेक सिंह, पिंटू कुमार, राजीव दुबे, अजीत सिंह, जे.पी. चौरसिया, योगेश प्रताप सिंह, गोल्डेन वर्मा, रामाशीष जायसवाल, आनंद शर्मा, अनूप सिंह और राजन सिंह पथरदेवा सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं..
Jd News Vision