Breaking News

म्यांमार में सेना के हवाई हमले में एक बार फिर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान चली गई। देश के मैगवे इलाके में एक स्कूल और बौद्ध मठ के परिसर पर की गई बमबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।

Jdnews Vision…..

म्यांमार में सेना के हवाई हमले में एक बार फिर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान चली गई। देश के मैगवे इलाके में एक स्कूल और बौद्ध मठ के परिसर पर की गई बमबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में छोटे बच्चे, स्कूली छात्र और महिलाएं भी शामिल हैं। विपक्षी नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस हमले की जानकारी दी है।

इससे पहले शनिवार को मो बाय इलाके में भी सेना ने एक घर पर हमला किया। उस समय घर में दो विस्थापित लोगों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, हमले के बाद वहां 17 लोगों के शव मिले। कई लोग घायल भी हुए। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ हमला….

विपक्षी संगठन नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (NUG) के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सिनबाउंगवे टाउनशिप में स्कूल और बौद्ध मठ पर हमला किया गया। उस समय वहां एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था।

NUG का कहना है कि सेना ने हमले में चार बड़े बम, 12 तोप के गोले और सात विस्फोटक ड्रोन का इस्तेमाल किया। इस हमले में 20 से ज्यादा आम लोगों और नौ विद्रोही लड़ाकों की मौत हुई। एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के समय इलाके में कोई लड़ाई नहीं चल रही थी।शादी की तैयारियों के बीच गिराए बम

मो बाय इलाके में हुए दूसरे हमले के समय एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। वहां दो विस्थापित लोगों की शादी होने वाली थी। एक चश्मदीद ने बताया कि पहले उसे विमान की आवाज सुनाई दी और फिर जोरदार धमाका हुआ।

जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां 17 लोगों के शव पड़े थे। कई लोग घायल थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

सेना समर्थक टेलीग्राम चैनलों ने दावा किया कि स्कूल पर हमला विद्रोहियों की बैठक और एक कार्यक्रम को रोकने के लिए किया गया था। हालांकि, सेना ने इन हमलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

2021 से सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई

म्यांमार में फरवरी 2021 में सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी। इसके बाद लोकतंत्र की मांग करने वाले संगठनों और विद्रोही गुटों ने सेना के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी।

About admin

Check Also

शुक्रगुज़ार है घायल….

Jdnews Vision….. शुक्रगुज़ार है घायल “स्मित” विश्व तेरा….   मंगल आस्था से भटक गये राही, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *