Breaking News

विशाखापट्टनम में 5 से 9 दिसंबर तक होगा भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन ….

जेडी न्यूज़ विज़न…….

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)। धर्मनगरी विशाखापट्टनम की पावन धरती पर आगामी 5 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम स्टील प्लांट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में अयोध्या से पधार रहे कथा व्यास पंडित मनजीत मनोहर मिश्र श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। वहीं वाराणसी के आचार्य गणेश जी ओझा की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे से हरि इच्छा तक श्री शिव महापुराण कथा का वाचन होगा।

इस धार्मिक आयोजन में विकास कुमार मिश्र, संतोष शुक्ला, आचार्य पंडित शशि मिश्र एवं मनीष कुमार तिवारी सहित अन्य धार्मिक विभूतियों की भी सहभागिता रहेगी।

आयोजकों की ओर से समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।

कार्यक्रम स्थल: स्टील प्लांट हनुमान मंदिर, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश।

आयोजन की तिथि: 5 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक।

संपर्क सूत्र: 9470047267, 6202214947

JD NEWS VISION…..

न्यूज़ एडिटर: राघवेन्द्र मिश्रा…..

About admin

Check Also

बिहार में चाय उद्योग के जनक राज करण दफ्तरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र मुणोत) …..राज्य प्रमुख….. पांच एकड़ से शुरू हुआ सफर बना हजारों एकड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *