Breaking News

कोहरे का कहर : बिहार की 20 जोड़ी ट्रेनें रद्द,….

 

26 जोड़ी के फेरे होंगे कम, यात्रा के पहले देख लें शिड्यूल….

सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का असर अब रेल परिचालन पर भी दिखने लगा है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक बिहार से खुलने और गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

 

 

इस दौरान 20 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 26 जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे। इसका सीधा असर बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

 

रेलवे के फैसले से बिहार के कई प्रमुख रेल मार्ग प्रभावित होंगे। रद्द की गई ट्रेनों में शामिल हैं:

– मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस (14111/14112): 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द।

– बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस (14523/14524): शीतकालीन अवधि में परिचालन बंद।

– पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618): परिचालन प्रभावित।

गया-कामाख्या एक्सप्रेस (15619/15620): 7 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द।

– कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस: निर्धारित अवधि में परिचालन बंद।

– मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस: शीतकालीन अवधि में रद्द।

– हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द।

रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन के दिनों में भी कटौती की है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505/12506) सप्ताह में दो दिन नहीं चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ (22405/22406) के फेरे भी घटाए गए हैं।

इसके अलावा पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस (15033/15034) सप्ताह में तीन दिन और पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस (15079/15080) सप्ताह में चार दिन रद्द रहेगी।

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के निर्धारित परिचालन दिवस और ताजा स्थिति की जानकारी रेलवे की पूछताछ प्रणाली या आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें। बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर परेशानी हो सकती है।

इस फैसले से खासकर रोजाना और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी योजना पहले से बनानी होगी।

About admin

Check Also

बिहार में चाय उद्योग के जनक राज करण दफ्तरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र मुणोत) …..राज्य प्रमुख….. पांच एकड़ से शुरू हुआ सफर बना हजारों एकड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *