Breaking News

उत्कृष्ट भारतीय संस्कारों की रक्षा जरूरी –डॉ. उमर अली शाह….

Jdnews Vision…..

भीमली : : श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम के नौंवें पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि ‘मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव’ की उत्कृष्ट भारतीय संस्कारों की परम्परा की रक्षा की जानी चाहिए। वृद्धावस्था में अभिभावकों की देखभाल उचित ढंग से करके ही हम उनके ऋण को उतार सकते हैं।

रविवार को भीमिली सागर तट पर श्री विश्व विज्ञान विद्या आध्यात्मिक पीठम की भीमिली शाखा के रजत जयंती महासभा का उद्घाटन पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे।

अपने संबोधन में डॉ. उमर अली शाह ने कहा कि मानव तत्व को ‘ओंकार स्वरूप’ के रूप में जाना जाता है। ‘अकार, उकार, मकार’ अर्थात शारीरिक तत्व, मानसिक तत्व और आत्म तत्व के माध्यम से हमारे भीतर निहित दिव्यता का बोध होता है। उन्होंने कहा कि ‘त्रई साधना’ यानी महामंत्र साधना, ज्ञान साधना और ध्यान साधना के माध्यम से जो शारीरिक तत्व को भुक्ति, ज्ञान-मानसिक तत्व को तृप्ति और आत्म तत्व को मुक्ति प्रदान कर मानव जन्म को सार्थक बनाता है, वही सद्गुरु है। यदि समाज में मनुष्य ज्ञान के मार्ग पर मानवीय मूल्यों के साथ चले, तो वह अपने भीतर स्थित ईश्वरत्व को पहचान सकता है।

इस अवसर श्रीमती टी. सुजाता और एन.टी.वी. प्रसाद वर्मा ने रजत जयंती समारोह के महत्व को समझाया।डॉ. कटारी सुनीता ने सभा को पीठम के इतिहास से अवगत कराया।डॉ. अडवि राधाकृष्ण ने कहा कि यह पीठम ‘मानवता ही धर्म है’ का उपदेश देती है।मुनिकंटला (भीमिली सांस्कृतिक मंच) ने कला और संस्कृति का परिचय दिया। ‘तात्विक बाल विकास’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीशैलपु उमा श्रीनित्या, हर्ष आदित्य सुब्बारेड्डी, टिज़ानो, वाराही, उमा कृष्ण श्री, उमा निहास्वी, हुसैन गौरी स्वरूप, सूर्य उमा प्रकाश, उमा श्रीराम, उमा देवांश, भव्यश्री और विनय ने खंड काव्यों से नीति के पद सुनाए।

इस अवसर पर आध्यात्मिक वेत्ता रामकृष्णानंद ने कहा कि मानव हृदयों को मानवता के मंदिरों में परिवर्तित करने वाले पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह श्रीपाद से गुरुपाद भीमिली के समुद्र तट पर आकर ज्ञान की सुगंध बिखेर रहे हैं। उन्होंने कृष्ण तत्व को गुरु तत्व के साथ मिलाकर अत्यंत प्रभावशाली वाक्पटुता के साथ अपने विचार रखे और कहा कि महाशुद्ध चैतन्य स्वरूप ही हमारे सद्गुरु का स्वरूप है, जो स्वात्म सुख प्रदान कर रहा है।

सत्य साईं संस्था के रामप्रसाद ने कहा कि इस पीठम के तात्विक बाल विकास के बच्चों ने सभा को वास्तविक भारतीय दर्शन से परिचित कराया और भारतीय दार्शनिक संस्कृति को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया

इस अवसर पर स्वामी जी ने के. गंगाराजू, डी.वी.एस. गणपति राजू, राधास्वामी सत्संग के गुरु , विधायक श्री वंशी कृष्ण श्रीनिवास यादव, कमिश्नर दीप्ति और श्री लंकलपल्ली अशोक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।’विशाखा समाचार’ के संपादक श्री सूरमपुडी वीरभद्र राव ने कहा कि स्वामी जी आध्यात्मिक और दार्शनिक संबंधों का विस्तार कर रहे हैं। उमर अलीशा जी उपदेश देते हैं कि सद्गुरु की कृपा से अपने भीतर की ईश्वरीय शक्ति को पहचानें और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

योग चैतन्य ट्रस्ट के सचिव श्री वेंकटराव को भी स्वामी जी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. पिंगली आनंद कुमार ने कहा कि आनंदमय, स्वस्थ, सुखी और संतुष्ट रहने के लिए सद्गुरु की शरण लेकर उनके दिखाए मार्ग पर सेवा और त्याग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

श्रीमती पी. मंजुला ने ‘उमर अलीशा रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट’ के माध्यम से संचालित शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और परोपकारी सेवा कार्यों की जानकारी दी। आज 5 कॉलेज विद्यार्थियों को 2,000 रुपये प्रति छात्र की दर से छात्रवृत्ति और 90 निर्धनों को चावल तथा आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस कार्यक्रम का संचालन श्री एन.टी.वी. प्रसाद वर्मा, डॉ. पिंगली आनंद कुमार, श्री पी.वी. रामरेड्डी, श्रीमती टी. सुजाता, श्री डी. रमेश, श्री डी. बंगार्राजू, श्री डी. सत्यनारायण राव, श्री एन. वासु वर्मा, श्रीमती पी. मंजुला आदि ने किया। सभा के पश्चात पीठाधिपति डॉ. उमर अली शाह ने 27 नए साधकों को मंत्रोपदेश (दीक्षा) भी प्रदान किया।

About admin

Check Also

बिहार में चाय उद्योग के जनक राज करण दफ्तरी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र मुणोत) …..राज्य प्रमुख….. पांच एकड़ से शुरू हुआ सफर बना हजारों एकड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *