Jdnews Vision….
लखनऊ : : राजधानी में सर्दी बढ़ने के साथ ही शीतलहर की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने निराश्रितों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के रैन बसेरों में ठहरने की क्षमता बढ़ाने के साथ जरूरी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप चल रही तैयारियों की हकीकत परखने के लिए शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तीन रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ और एल्डिको स्थित रैन बसेरों में चल रहे कार्यों को देखा और अधिकारियों को तय समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की हिदायत दी। दो नए कमरे बनने से बढ़ेगी क्षमता लक्ष्मण मेला मैदान रैन बसेरे में बढ़ेगी क्षमता लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरे में दो नए कमरों का निर्माण कराया गया है। इससे ठंड के दौरान यहां अधिक लोगों को ठहराने की सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शेष काम तीन दिन के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
जियामऊ रैन बसेरे में सुविधाओं के काम….
जियामऊ में पेंटिंग और शीशे लगाने का काम बाकी…
जियामऊ स्थित रैन बसेरे में भी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। यहां पेंटिंग, शीशे लगाने समेत कुछ अन्य काम अभी बाकी हैं। नगर आयुक्त ने इन कार्यों को एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
——–
एल्डिको में 120 लोगों के ठहरने की व्यवस्था..
जोन चार के एल्डिको स्थित जी प्लस थ्री भवन वाले रैन बसेरे में 120 लोगों के ठहरने की क्षमता है। नगर आयुक्त ने यहां पुताई और अन्य कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने सभी अधूरे काम प्राथमिकता से एक सप्ताह में पूरा कराने को कहा। शीतलहर के दौरान यहां आने वाले लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
एनिमल केयर हॉस्पिटल का काम 31 दिसंबर तक
एनिमल केयर हॉस्पिटल 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य….
नगर आयुक्त ने जोन चार में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे एनिमल केयर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। मुख्य भवन का स्ट्रक्चर पूरा हो चुका है, जबकि ब्रिकवर्क जारी है। परिसर में पशुओं के लिए कैनोपी, पार्क और बड़े पशुओं के लिए शेड बनाए जाने हैं। उन्होंने पूरी परियोजना 31 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद अमृत योजना के तहत विकसित चिनहट तालाब का निरीक्षण कर शेष कार्य जल्द पूरा कराने को कहा।
Jd News Vision