Breaking News

विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

(संवाददाता हितेश कुमार जोशी)

०विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित◾ हर बच्चे के लिए श्रवण देखभाल जरूरी – डॉ. अनुभव राज◾ समुदाय से कक्षा तक विषय पर किया मार्गदर्शन◼️

मगरीवाड़ा :- सिरोही पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार 5 मार्च 2026 को किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं एवं स्टाफ ने भाग लेकर श्रवण स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत माला, शाल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अनुभव राज, सहायक आचार्य (ईएनटी) जिला चिकित्सालय सिरोही ने विश्व श्रवण दिवस के महत्व, श्रवण दोष के कारण, उसके उपचार तथा “हर बच्चे के लिए श्रवण देखभाल – समुदाय से कक्षा तक” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों में सुनने की क्षमता का समय पर परीक्षण और उचित उपचार अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनके शैक्षिक और सामाजिक विकास में बाधा न आए।इस अवसर पर डॉ. बलदेव सिंह, वरिष्ठ विशेषज्ञ ईएनटी जिला चिकित्सालय सिरोही, डॉ. रविंद्र खिंचीं सहायक आचार्य ईएनटी विशेषज्ञ तथा डॉ. अपूर्वा राज, मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रवण स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम के पश्चात पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव द्वारा बालिकाओं से प्रश्नोत्तर किए गए, जिसमें उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली विजेता बालिकाओं को वाटर बोतल, ज्योमैट्रिक बॉक्स एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन भेंट किए गए।कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा त्रिवेदी, अनिता चौहान, महेंद्र कुमार प्रजापत, तृप्ति डाबी, पारस राजपुरोहित, श्रद्धा सिंदल, कुसुम परमार, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल, ब्रिजेश कुमार पालीवाल, गणपत राज खत्री, चन्द्रकान्ता चौहान, सोनल राठौड़, शिवानी राठौड़, संतोष कुंवर, कीर्ति सोलंकी सहित विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।मंच संचालन पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव और उप प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा त्रिवेदी ने किया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *