Jdnews Vision….
छात्राओं को स्वच्छताके प्रति किया गया जागरूक,चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की दी गई जानकारी; शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान…..
बलरामपुर: : स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सोमवार,21 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय-नगर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता,स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के साथ ही दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चार प्रकार के डस्टबिन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने से कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है। विद्यार्थियों से अपने घर,विद्यालय तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे जनजीवन की नियमित आदत बनाना है। विद्यालयों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Jd News Vision