Breaking News

मेधावी छात्र निखिल मौर्य का सम्मान, विद्यालय में आयोजित हुआ समारोह…

जेडी न्यूज़ विज़न…

सन्तोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम : : कौड़ीराम ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर भलुआन में बुधवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग्यता एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में 32वाँ रैंक हासिल करने वाले विद्यालय के प्रतिभावान छात्र निखिल मौर्य को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सनेही ने छात्र निखिल मौर्य को साइकिल और मोमेंटो देकर तथा उसके अभिभावक का भी माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि निखिल की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वशिष्ठ त्रिपाठी, महेंद्र चतुर्वेदी, श्याम प्रताप सिंह, सतीश चंद, अमित राय, शंभू शरण दिवाकर, अजित सोलंकी, सौरभ चंद, पवन यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटी एमआर राजकुमार रजक ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक राम सनेही ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *