Breaking News

पत्थर की लकीरें है काटा नहीं करते !

JD NEWS VISION….

कविता –

पत्थर की लकीरें है काटा नहीं करते !
——-

पत्थर की लकीरें है काटा नहीं करते,
ये रीत बनाई है इसे अब अपना लो तुम,
लोगों की लकीरों से अपनी लकीरों को,
ऊपर ले जाओ तुम, जिद अपनाओं तुम।।

बेशक बाधाएं हैं, ये आती मानव जीवन में,
इनको अपनाने की आशा बन जाओ तुम,
मैं राग फ़क़ीरी के सबको सुनाया करता हूं,
जो मुझसे मिलके फिर नये राग बनाते हैं।।

मुझे ढोल-मंजीरे की भाषा नहीं आती हैं,
मैं सीधे चलकर ही हर मंजिल को पाता हूं,
प्रकृति में तो बहुत-भिन्न नजारें हैं लेकिन,
इन्हें देखके खुश होकर ईश्वर को पाता हूं।।

अच्छे जो लक्ष्य तुम्हारे हैं इन्हें सहेजो तुम,
इन्हें जीतने का ऊंचा हौंसला मथ लो तुम,
दूर सफलता की हर सीढ़ी चढ़ जाना तुम,
शिखर पे जाके फिर परचम लहराना तुम।।

– मदन वर्मा “माणिक”
इंदौर, मध्यप्रदेश
दिनांक 16.04.2026

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *