Breaking News

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ….

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…..

गोरखपुर/कौड़ीराम: : क्षेत्र के इटकौली में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आचार्य आदित्य जी महाराज के मार्गदर्शन में कलश यात्रा ग्राम इटकौली से प्रारंभ होकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद ग्राम सभा की महिलाओं और बच्चियों ने कलश लेकर माँ काली स्थान सहित पूरे गांव का भ्रमण किया। धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मुख्य यजमान चन्द्रिका राय तथा विमला देवी, आलोक राय, अमित राय समेत ग्राम सभा के नागरिक, श्रद्धालु एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *