Breaking News

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता। बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही।

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर : : आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता। बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही
बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।
शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।
आरोपी भारी मात्रा मे अवैध शराब रखा हुआ था।
देशी शराब 72 पाव की बरामदगी।
देशी शराब मात्रा 12.960 लीटर कीमती 6240 की जप्ती।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – बलराम संवरा पिता स्व. मालिकराम संवरा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 संवरापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 04.06.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि बलराम संवरा अपने घर के कमरा मे पेटी अंदर भारी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी हेतु रखा हुआ है सूचना पर सिविल टीम द्वारा मौके पर संवरा मोहल्ला पहुॅचकर बलराम संवरा के उपस्थिति मे मकान की तलाशी लेने पर कमरा अंदर सिल्वर कलर के टीना पेटी अंदर 24 नग देशी मसाला व 48 नग देशी प्लेन कुल 72 नग देशी शराब मात्रा 12.960 लीटर कीमती 6240 रूपये जप्त कर आरोपी बलराम संवरा को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *