Breaking News

अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

*अवैध रूप से शराब रखे हुए आरोपी मस्तुरी पुलिस के गिरफ्त में…

*आरोपी के कब्जे से 06 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रू. किया गया जप्त….

आरोपी को अदालत में किया पेश….

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) डेरहा राम टण्डन द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरी. कृष्ण चंद सिदार के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनाक 05.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम आंकडीह अपने घर में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है। उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर संजय कुमार लहरे को अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुये पकड़ा गया जिसके कब्जे से 06 लिटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रू. बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *