Breaking News

एयरपोर्ट में संविदा पदों के लिए चयन सूची जारी…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर, 05 जून : :  बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा में संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के संविदा पदों हेतु 05 जून 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के उपरांत चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि जारी चयन सूची के अनुसार मुख्य सुरक्षा अधिकारी के संविदा पद के लिए आशीष ताम्रकार का चयन किया गया है, जबकि श्रीकांत मनहर को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।इसी प्रकार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के संविदा पद के लिए प्रशांत कुमार का चयन किया गया है तथा संजीव कुमार सोनी को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है।

About admin

Check Also

गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ पी. डी. हथेश्वर, उप संचालक कृषि का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह…

Jdnews Vision…. बिलासपुर : : कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग बिलासपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *