Breaking News

पश्चिम बंगाल में लागू होगा योगी मॉडल. यूपी 112 जैसा होगा सिस्टम….

 जेडी न्यूज़ विज़न….

कोलकाता: : पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पुलिस कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर व्यवस्था को चुस्त बनाने में अपने कदम बढ़ा रही है। कानून व्यवस्था और क्राईम कंट्रोल के योगी मॉडल पर पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार चलेगी।

पश्चिम बंगाल से आईजी रैंक के आईपीएस अफसर सुकेश जैन की अगुवाई वाली टीम ने यूपी 112 के सिस्टम को समझा है। इसका असर जल्द दिखेगा। इसके लिए यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आईजी सुकेश जैन के नेतृत्व में चार सदस्सीय दल ने गुरुवार को यूपी 112 मुख्यालय का भ्रमण किया। इसका मकसद यूपी 112 की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी सिस्टम बनाना है।

अधिकारियों ने राजधानी लखनऊ में यूपी 112 मुख्यालय में पहुंचकर इसके केंद्रीकृत सिस्टम को बारीकी से समझा और इसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि किस प्रकार यूपी 112 का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तेजी और प्रभावी तरीके से काम करता है। अधिकारियों को पूरे कंट्रोल रूम के संचालन, तकनीकी सिस्टम और रिस्पांस मैकेनिज्म की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जाना कि इमरजेंसी कॉल आने पर किस तरह सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाती है। यदि किसी लाइन पर व्यस्तता होती है तो कॉल खुद दूसरी लाइन पर ट्रांसफर हो जाती है। साथ ही कॉलर की लोकेशन और मोबाइल नंबर के आधार पर सबसे नजदीकी यूपी 112 के दोपहिया या चारपहिया वाहन तक सूचना पहुंचाई जाती है। इसके बाद संबंधित घटना का इवेंट तैयार किया जाता है, जिसमें शिकायत से लेकर समाधान तक की पूरी जानकारी दर्ज होती है।

यूपी 112 के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल पुलिस के प्रतिनिधिमंडल को रिस्पांस टाइम की कार्यप्रणाली भी समझाई। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में यूपी 112 का औसत रिस्पांस टाइम करीब 6 मिनट 30 सेकंड बताया जा रहा है, जिसे देश में सबसे बेहतर माना जाता है. यही वजह है कि दूसरे राज्यों की पुलिस भी इस मॉडल में दिलचस्पी दिखा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आधुनिक पुलिसिंग मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल पुलिस भी यूपी 112 की तर्ज पर अपने इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। इसी के लिए अधिकारियों को यूपी में सिस्टम समझने के लिए भेजा गया था।

About admin

Check Also

राजधानी समेत पूरे यूपी में थमेगा आंधी-बारिश का दौर…अब तपिश से तपेंगे लोग…..

जेडी न्यूज विजन….. लखनऊ : :  प्रदेश में करीब दो सप्ताह से मौसम में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *