Breaking News

आम दिलाने के बहाने वृद्धा से ठगी, नकदी व जेवर लेकर फरार…

जेडी न्यूज विजन….

गजपुर बाजार :  : बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में आम दिलाने के बहाने एक ठग 70 वर्षीय वृद्धा को झांसे में लेकर उसके पर्स में रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद वृद्धा को ठगी का एहसास हुआ तो वह दहाड़ मारकर रोने लगी।
बेलीपार थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी फूलपरी (70) बृहस्पतिवार को माल्हनपार स्थित अपने मायके से घर लौट रही थीं। माल्हनपार से कौड़ीराम पहुंचने के बाद वह मझगांवा जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने आम खरीदने की इच्छा जताई। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि बालिका विद्यालय की ओर अच्छे आम मिलेंगे।
झांसे में आकर वृद्धा उसके साथ चल दीं। रास्ते में आरोपी ने कुछ रुपये गिराकर उन्हें दिखाया और गमछे में लपेटकर रुपये होने की बात कहते हुए महिला के झोले में रख दिया। इसी दौरान उसने चालाकी से वृद्धा का पर्स निकाल लिया और वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब वृद्धा ने अपने सामान की जांच की तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पर्स में सोने की चेन लगी लाकेट, अंगूठी तथा 4400 रुपये नकद रखे थे। महिला के पास कुछ और जेवर था जो सुरक्षित बच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कौड़ीराम में इस तरह की ठगी की घटना पहले भी हो चुकी है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *