Breaking News

विशाखापट्टनम में हिंदी एवं संस्कृत शिक्षा का विश्वसनीय नाम बनीं शिक्षिका सुमन यादव…

जेडी न्यूज विजन….

राघवेन्द्र मिश्रा

मैनेजिंग एडिटर

विशाखापट्टनम, 18 जून : : शहर में हिंदी एवं संस्कृत विषय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाली शिक्षिका सुमन यादव विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरी हैं। लगभग 15 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ वे विद्यार्थियों को व्याकरण, पठन, लेखन तथा परीक्षा की विशेष तैयारी कराती हैं।
सुमन यादव द्वारा संचालित कक्षाओं में स्कूल की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं संस्कृत विषय की पढ़ाई कराई जाती है। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित की जाती हैं। प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देकर उनकी शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

अभिभावकों का कहना है कि सुमन यादव की सरल एवं प्रभावी शिक्षण शैली से विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ी है तथा परीक्षा परिणामों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। हिंदी और संस्कृत में मजबूत आधार बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए उनकी कक्षाएं एक अच्छा विकल्प मानी जा रही।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *