Breaking News

गजपुर फीडर पर एक सप्ताह तक छह घंटे होगी बिजली कटौती

जेडी न्यूज़ विज़न…

सन्तोष कुमार गुप्ता..

– डबल सर्किट कार्य के चलते निर्धारित समय में बाधित रहेगी आपूर्ति

गज पुर बाजार :  : गजपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित गजपुर फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रविवार से एक सप्ताह तक प्रतिदिन छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। फीडर पर डबल सर्किट लाइन का कार्य कराए जाने के कारण रविवार से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता जवाहर लाल ने बताया गजपुर फीडर में डबल सर्किट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पिछले दिनों भी ऐसी कटौती हुई थी। अब फिर रविवार से आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभाग का प्रयास है कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जल्द से जल्द निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *