Breaking News

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : :  विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा जनस्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को कनक हॉस्पिटल, जम्हौरा रोड, ढखेरवा चौराहा, जनपद लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) के सहयोग से निःशुल्क हृदय रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वी.एफ.) जागरूकता, परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन विवेकानन्द अस्पताल, लखनऊ के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकोंकृडा० क्षितिज प्रसाद (कार्डियोलॉजी), डा० राहुल सिंह (अस्थि रोग) तथा डा० कनुप्रिया जिंदल (स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं आई.वी.एफ. विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। डा० कनुप्रिया जिंदल द्वारा निःसंतानता की समस्या से जूझ रही महिलाओं को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक जांचें भी की गईं, जिससे उन्हें आधुनिक आई.वी.एफ. एवं प्रजनन संबंधी उपचार सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हुई और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन मिल सका।

चिकित्सकों द्वारा मरीजों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा उन्हें रोगों की रोकथाम, उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विशेष रूप से महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोगों तथा आई.वी.एफ. से संबंधित आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जागरूक किया गया।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 132 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 36 हृदय रोग, 80 अस्थि रोग तथा 16 स्त्री एवं प्रसूति रोग के मरीज शामिल रहे, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाते हुए इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *