Breaking News

बिजली विभाग की उदासीनता के कारण महिलाओं ने किया सड़क जाम…

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम/गोरखपुर : : बांसगांव क्षेत्र के भीटहा गांव की महिलाओं ने लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने और विभागीय उदासीनता के विरोध मे बांसगांव कौडीराम रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने जल्द ही बिजली समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर यातायात बहाल कर दिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *